पत्थर 0.3
पत्थर 0.3 चलते चलते अगर रास्ते में पैसा पड़ा मिल जाय और तुम उसे देखकर उठा भी न सको तो अफ़सोस मत करना कोई उठा ही लेगा पर यदि पैसे की जगह पत्थर मिल जाय और तुम उसे हटा भी न सको तो तुम जरूर अफ़सोस करना क्योंकि हो सकता है उसे कोई न हटायेगा और वो रास्ते में पड़ा ही रह जायेगा और देता रहेगा चेतावनी किसी दुर्घटने का पर तुम , उसे वहीं पड़े रहने देना क्योंकि उसे तुम फालतू में क्यूँ हटाओ तुम बढ़ जाना आपने रास्ते तुमसे क्या लेना देना तुम रास्ता साफ़ करने के लिए थोड़ी न हो और हो जाने देना कोई दुर्घटना --मोहित पाण्डेय