पत्थर 0.3
पत्थर 0.3
और तुम उसे देखकर उठा भी न सको
तो अफ़सोस मत करना
कोई उठा ही लेगा
पर
यदि पैसे की जगह पत्थर मिल जाय
और तुम उसे हटा भी न सको
तो तुम जरूर अफ़सोस करना
क्योंकि हो सकता है
उसे कोई न हटायेगा
और वो रास्ते में पड़ा ही रह जायेगा
और देता रहेगा चेतावनी
किसी दुर्घटने का
पर तुम ,
उसे वहीं पड़े रहने देना
क्योंकि उसे तुम फालतू में क्यूँ हटाओ
तुम बढ़ जाना आपने रास्ते
तुमसे क्या लेना देना
तुम रास्ता साफ़ करने के लिए थोड़ी न हो
और हो जाने देना कोई दुर्घटना
--मोहित पाण्डेय
Comments
Post a Comment