कहानी बच्चों के लिए 2

मोनू अपने गाँव में सबसे अच्छा बच्चा है। वह सभी बड़ों का आदर करता है और सबका कहना भी मानता है। व सबसे विनम्रता पूर्वक बात भी करता है। वह नही सातवीं कक्षा में हैं और अपनी कक्षा में सबसे होनहार भी है। उसके गुरुजन भी उसे बहुत प्रेम करते है। पर उसका भाई सोनू जो उससे लगभग दो साल का बड़ा है। बहुत ही सनकी बुद्धि का है। वह किसी बड़े का कहना भी नही मानता। और अपने स्कूल भी नहीं जाना चाहता। वह अभी आठवीं कक्षा में हैं। दोस्तों! दोनो भाई है एक ही घर के पर दोनो में कितनी भिन्नता है ना।  सोनू इस कारण ऐसा है क्योंकि उसके मित्र भी ऐसे ही हैं। सबको परेशान करना, लड़ाई करना उनका काम है। इस कारण उसके माता पिता को भी उसकी शिकायत मिलती ही रहती है। वह झूँठा भी था। एक बार की बात है, गर्मी का मौसम था और उसके घर में आग लग गयी। वह दौड़ते हुए अपने गाँव के लोगों को इसकी सूचना दी। पर किसी ने उसका यकीन नहीं किया। क्योंकि ये काम वह आये दिन मजा लेने के लिए करता था। तभी मोनू भी दौड़ते हुए आया और उसने आग लगने की सूचना गाँव वालों को दी। तो सभी ने उसकी बात को गंभीरता से लेते हुए जाकर आग बुझाई। 
  तब सोनू सोचता है की वह आज तक जो भी करता था इसके कारण लोग उसका विश्वास नहीं किये। इसलिए उसने अपनी आदत सुधार ली। और सब का प्रिय बात गया, अपने भाई मोनू की तरह। 
तो दोस्तों , इस कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है की
1. हमें सबका आदर करना चाहिए
2. और झूंठ नहीं बोलना चाहिए। 

-- मोहित पाण्डेय

Comments

Popular posts from this blog

कहानी 1

पत्थर 0.3

यदि मै चिड़िया होती